फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   murder accused sent to jail

मेंहदावल कस्बे के युवक की हत्या का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
murder accused sent to jail
मेंहदावल कस्बे के युवक की हत्या का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

मेंहदावल/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा मोहल्ले के युवक की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा वार्ड निवासी 23 वर्षीय मुन्ना उर्फ नरसिंह सात दिसंबर को घर से नई बाइक से निकला था। घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। पता नहीं चलने पर आठ दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लापता युवक का शव 20 दिसंबर को सोनौरा-बिसौवा मार्ग पर घलानपुर के पास स्थित तालाब में मिला था। पीड़ित मां अनीत पत्नी राजेंद्र ने कस्बे के मदन निषाद, सुनील निषाद, पवन पांडेय और युवती के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। मृतक की बिना नंबर की नई बाइक भी गायब थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन किया गया। सीडीआर और गवाहों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी मदन निषाद से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि मुन्ना उर्फ नरसिंह उसकी चचेरी बहन पर बुरी नजर रखता था। इससे आरोपी मदन अंदर ही अंदर नाराज रहता था। साजिश के तहत सात दिसंबर को मुन्ना उर्फ नरसिंह की बाइक से दोनों का साथ जाना पाया गया। आरोपी मदन ने मुन्ना की हत्या करके शव को पुलिया के नीचे छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर से मुन्ना उर्फ नरसिंह की बाइक बरामद की गई। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओ जयवर्द्धन सिंह, एसआई राजेश दूबे, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed