फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipal workers accused of indecency opened front against MLA

Sant Kabir Nagar News: अभद्रता का आरोप लगा पालिका कर्मियों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 03 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers accused of indecency opened front against MLA
संतकबीरनगर। अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सोमवार को भाजपा के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पालिका में आधा घंटा तक धरना देकर चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट परिसर में विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में सभासद भी शामिल रहे। सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय पर झंडारोहण का कार्यक्रम चल रहा था। उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, ईओ विनय कुमार मिश्र समेत नगर पालिका के कर्मचारी और सफाई कर्मी धरने पर बैठ गए। आधा घंटे के धरने के बाद शहर में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। नगर पालिका के कर्मचारियों का आरोप है कि सदर विधायक 29 सितंबर को कार्यालय में आए और ईओ को अपशब्द कहा। इसके बाद एक अक्तूबर को मटिहना में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में सदर विधायक पहुंचे और नगर पालिका के कर्मचारियों और सदस्यों को अपशब्द कहा। कर्मचारियों ने कहा कि यह कृत्य दोबारा न हो, इसके लिए विधायक को सचेत किया जाए। चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ अगर दुर्व्यवहार किया जाता है तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं और वार्डों में फैली गंदगी को साफ करते हैं। उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी व सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान गोरख यादव, उमेश कुमार, पंकज चौधरी, राधेश्याम, इमरान, राधेश्याम यादव, अकबर अली, इंद्रजीत, मुन्ना पांडेय, ऋषि यादव, सुनील प्रजापति, भागवत मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


00

आरोप बेबुनियाद, ईओ नहीं उठाते हैं फोन : विधायक
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा है। ईओ को पांच दिन पूर्व फोन किया था तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद 29 सितंबर को कार्यालय में गया था और फोन न उठाने के बाबत पूछा था। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है, इसके साथ ही उनके वेतन से कटौती की जाती है। नगर पालिका में बिना टेंडर के कार्य कराया जा रहा है। इन सब पर जब आपत्ति की तो गलत आरोप लगा दिया गया। जिन सफाई कर्मचारियों को ये लोग धरने में ले गए थे, उन सभी को यह कहकर ले गए थे वेतन की मांग को लेकर धरना है। यह बात खुद सफाई कर्मियों ने कही है। उनकी छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया है, जो पूरी तरह से खुल चुका है। यह नगर पालिका उनके विधान सभा क्षेत्र में है। यहां की जनता अगर परेशान होगी तो वह उसकी समस्या का निस्तारण के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed