फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mosquitoes are breeding in vehicles seized in police stations, danger of becoming dengue hot spot

Sant Kabir Nagar News: थानों में जब्त वाहनों में पनप रहे मच्छर, डेंगू के हॉट स्पाॅट बनने का खतरा

Tue, 30 Jul 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes are breeding in vehicles seized in police stations, danger of becoming dengue hot spot
- वाहनों के आसपास उग आए हैं घास व पौधे
विज्ञापन

-निस्तारण के लिए नहीं उठाया जा रहा कोई ठोस कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय से जब्त वाहन मच्छरों का कारक बन चुके हैं। स्थिति यह है कि वाहन धीरे-धीरे मिट्टी में तब्दील हो रहे हैं तो कहीं घास व पौधे उग आए हैं। क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहनों में बरसात के पानी से डेंगू मच्छरों के बढ़ने की संभावना है। पुलिस महकमा इनके निस्तारण को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
क्षतिग्रस्त व जर्जर वाहनों में एकत्र बरसात का पानी से डेंगू मच्छरों के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस के द्वारा जब्त किए गए ये वाहन डेंगू मच्छरों के पनपने के लिए सुरक्षित स्थान बनता जा रहा है। बारिश होने पर इन वाहनों में पानी जमा हो जाता है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि जब्त बाइक का निचला हिस्सा मिट्टी में तब्दील होता जा रहा है। वाहनों के टायरों एवं अन्य स्थानों पर एक पानी के साफ-सफाई को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वाहनों पर जंगली घास व लताएं इस तरह से हैं कि वाहन उनसे ढक गए हैं। इनमें कई वाहन सालों से खड़े होने के कारण कबाड़ हो गए हैं। इसके बाद भी इनके निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
समय-समय पर थानों में जब्त वाहनों की नियमानुसार नीलामी होता है। जो वाहन मुकदमे से संबंधित हैं और न्यायालय में केस विचाराधीन हैं उनका निस्तारण संभव नहीं है। न्यायालय के आदेश पर ही वाहनों का निस्तारण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी

बारिश का पानी एकत्र न होने दें, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। जहां पर जब्त वाहन खड़े हैं वहां बारिश के पानी निकलने की व्यवस्था करें।
- डॉक्टर रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed