{"_id":"682630cbedfbeffa8c00559e","slug":"more-than-five-thousand-acs-are-running-in-the-city-electricity-is-tripping-frequently-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132651-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में चल रही पांच हजार से अधिक एसी, बार-बार ट्रिप हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में चल रही पांच हजार से अधिक एसी, बार-बार ट्रिप हो रही बिजली
Thu, 15 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फॉल्ट ठीक करते कर्मचारी।
संतकबीरनगर। गर्मी का प्रकोप तेज है। ऐसे में शहर में करीब पांच हजार एयर कंडीशन चल रहे हैं। जहां एसी चल रहे वहां आसपास के घरों में लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। इसके साथ ही घरों के पंखों की चाल मंद पड़ जा रही है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि लोड बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाता है, लेकिन अधिकतर लोग अब भी बगैर लोड़ बढ़वाएं एसी चला रहे हैं।
खलीलाबाद शहर में करीब 30 हजार बिजली उपभोक्ता है। इसमेें से करीब पांच हजार घरों और दुकानों में एसी लगी हुई है। जहां पर शापिंग माल बने हैं वहां पर तो कई- कई एसी लगाई गई है। इसके चलते एसी चलने पर आस-पास के उपभोक्ताओं के पंखों की चाल मंद पड़ जा रही है और बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। शहर में ज्यादातर मोहल्लों में लोग स्टेबलाइजर लगाकर वोल्टेज बढ़ा रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है।
इधर गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। लोग लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि जैसे- जैसे गर्मी बढ़ रही है एसी का उपयोग भी बढ़ रहा है। शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, आजाद चौक, बरदहिया बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एसी लगा रखा है। इसमें से अधिकतर लोगों ने कनेक्शन का लोड नहीं बढ़वाया है, जबकि एसी के लिए लोड बढ़वाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
वैसे विद्युत निगम चेकिंग के दौरान लोड बढ़ाने के लिए दबाव बनाता है, लेकिन लोग खुद इसके लिए कदम नहीं बढ़ा रहे हैं। बगैर लाेड बढ़वाएं एसी लगाने से आसपास के लोगों को पंखा, कूलर रेंग रहे हैं और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के मेंदहावल चौक निवासी राम प्रकाश, प्रेमचंद्र आदि ने बताया कि एसी शुरू होते ही पंखे की रफ्तार मंद पड़ जाती है। इससे गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी लगे हैं एसी
जिला मुख्यालय होने के नाते शहर में कई दफ्तर है। इनमें सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर शामिल हैं। यहां पर भी एसी लगाई गई है। इसका असर भी आसपास के क्षेत्रों में पड़ रहा है। आम उपभोक्ताओं के पंखे, कूलर लो वोल्टेज के कारण रेंग रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले को 44 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश प्रजापति बताते हैं कि पूरे जिले में अप्रैल महीने में 44 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई की गई है। इसमें से खलीलाबाद यूनिट को 28 मिलियन यूनिट तथा मेंहदावल को 16 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई हुई थी। इसके सापेक्ष पिछले साल अप्रैल माह में 46 मिलियन यूनिट बिजली सप्लाई की गयी थी। कारण यह था कि पिछले साल चुनाव के चलते बिजली सप्लाई 24 घंटे हो रही थी। वहीं मई 2024 में 48 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई दी गयी थी। इस साल मई माह के आकड़े नहीं आए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खलीलाबाद टाउन को छह फीडरों में बांटा गया
खलीलाबाद में बिजली ट्रिप होने की घटनाएं हो रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए अब टाउन की बिजली को कुल छ: फीडर में विभक्त कर दिया गया है। इससे ट्रिप की घटनाएं कम हो गयी हैं। यही नहीं जब बिजली ट्रिप होती है तो एक खास एरिया की ही होती है। ट्रांसफार्मर की क्षमता में भी वृद्धि की गयी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में जिन लोगों ने लोड़ बढाने के लिए आवेदन किया है, उनका लोड बढ़ाया गया है। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान जहां लोड कम है वहां लोड बढवाया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। बिजली लास रोकने के लिए जर्जर व पुराने तारों को बदलकर केबल के तार लगाए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
केएन शुक्ल
एसडीओ खलीलाबाद