फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Money not give for toilet, send notice

शौचालय के लिए धन मिला नहीं, भेज दी नोटिस

Mon, 26 Aug 2019 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Money not give for toilet, send notice
शौचालय के लिए धन मिला नहीं, भेज दी नोटिस
विज्ञापन

- सांथा ब्लॉक के हरैया गांव का मामला
- सचिव की लापरवाही से लोगों में चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक के हरैया गांव में शौचालय बनवाने के लिए अनुदान नहीं पाने वाले 8 लोगों को ग्राम पंचायत सचिव ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस में तीन दिन के अंदर शौचालय पूर्ण कराने जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की भी बात कही गई है। योजना से वंचित लाभार्थियों में नोटिस मिलते ही खलबली मच गई है। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कुल 40 लोगों को नोटिस भेजा गया है।

सांथा ब्लॉक में शौचालय निर्माण में मनमानी बरती गई है। कई लोगों को शौचालय के लिए धन दिया नहीं गया अब उनके खिलाफ नोटिस भेज दिया गया है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बात की जा रही है। नोटिस पाए लोगों में भय व्याप्त है। ग्राम पंचायत हर्रैया के रामनयन, सोहन सिंह, राम पुजारी, घीपल, सुरेश, सुनील, रामफेर, राम सेवक, लालमन आदि ने बताया कि उन लोगों को शौचालय निर्माण के लिए आवंटित धनराशि की एक भी किस्त नहीं मिली है। परंतु ग्राम पंचायत अधिकारी ने गांव के एक व्यक्ति विशेष के कहने पर उन लोगों को शौचालय निर्माण के लिए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर तीन दिन के अंदर शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीओ पंचायत सांथा रमेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि वंचित लाभार्थियों को अगर गलती से नोटिस चला गया है तो वे अपना लिखित जवाब ब्लॉक मुख्यालय पर आकर दे सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed