फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegations of disregarding standards in road construction

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of disregarding standards in road construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। महुली-विश्वनाथपुर की सड़क से टिकुईकोल चौबे होते हुए मुकुंदपुर जाने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक ओर से निर्माण कार्य जारी है तो दूसरी ओर से सड़क की गिट्टियां उधड़ती जा रही हैं। निर्माण करा रही एजेंसी की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासी और राहगीर हरीराम, मुकेश, राम कुमार, विनोद का कहना है कि महुली-विश्वनाथपुर की सड़क से टिकुईकोल चौबे होते हुए मुकुंदपुर जाने वाली सड़क के निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क पर डाले जा रहे डामर और गिट्टी को दबाने के लिए मौके पर रोलर भी खड़ा है लेकिन निर्माण करा रहे जिम्मेदार रोलर चलाने में कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

रोलर न चलने से सड़क पर डाली जा रही गिट्टी जस की तस पड़ी हैं और वाहनों की आवाजाही से उधड़ जा रही हैं। कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के जरिए बन रही सड़क के निर्माण के मानक पर भी लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी पर डीएम से गुहार लगाई है। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed