फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School inspected on the orders of the DIOS.

Sant Kabir Nagar News: डीआईओएस के आदेश पर विद्यालय की हुई जांच

Sun, 20 Sep 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
School inspected on the orders of the DIOS.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिड़ारी पूर्वी में बिना मान्यता के चलाए जा रहे विद्यालय की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर शनिवार को राजकीय विद्यालय कोचरी के प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विद्यालय अवैध रूप से संचालित पाया गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपने का शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया।
हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपुल मौर्य शनिवार को पिडारी स्थित स्कूल पर पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित छात्रों की संख्या गिनी, जिसमें 175 नामांकन पाया गया। कक्षा-एक से आठ तक कक्षाएं संचालित मिलीं। विद्यालय का भवन 1900 स्क्वायर फीट में 11 कमरे का पाया गया।
विज्ञापन

विद्यालय बगैर मान्यता के पाया गया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से पूछताछ की। इस दौरान कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि विद्यालय संचालित है। इसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी जाएगी। कार्रवाई उनके स्तर से ही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed