फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads have shrunk due to encroachment, making commuting difficult for people.

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से सिकुड़ गईं सड़कें लोगों का आवागमन हुआ दुश्वार

Sun, 20 Sep 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Roads have shrunk due to encroachment, making commuting difficult for people.
शहर के मुखलिसपुर तिराहा के पास सड़क तक हुआ अतिक्रमण-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर की पटरियों से लेकर मुख्य मार्ग की सड़कों तक अतिक्रमण हो गया है। इससे सड़कें सिकुड़ गई हैं। इससे जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन करीब एक साल से अतिक्रमण हटाने के प्रति रुचि नहीं ले रहा है। इधर त्योहारों का समय शुरू हो गया है।
इससे समस्या और बढ़ सकती है। जनपद मुख्यालय के बरदहिया में प्रत्येक सप्ताह दो दिन कपड़ा मंडी लगती है। शनिवार और रविवार को यहां की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा रहता है।
विज्ञापन

साथ ही जगह-जगह ठेली वाले भी सड़क पर जमे रहते हैं। सड़क तक दुकानें लगने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह स्थिति तब है जब इस मार्ग से होकर कसैला, कटबंध, पखुआपार, धवरिया आदि क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार व आजाद चौक की भी है। गोलाबाजार में तो सड़क की पटरियां ही गायब हो गई हैं। शहर में आए पन्ने लाल, रामहित आदि ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed