{"_id":"6aaee43cfcc09270300d892e","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-the-room-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157565-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
धर्मदेव निषाद की फ़ाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के भैसठ गांव में शुक्रवार रात 40 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर छत के पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भैसठ निवासी धर्मदेव निषाद (40) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा कि वह कमरे में छत के पंखे से लगे फंदे के सहारे लटक रहे हैं। इस पर परिजन ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
इस दाैरान युवक की माैके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। धर्मदेव के चार बेटे हैं। उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का सहारा छिन गया है। पत्नी शीला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।