{"_id":"6a3d8d9c1d4762818f0b0c61","slug":"miscreants-flee-after-snatching-womans-mangalsutra-in-maghar-fir-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152819-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर में महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बदमाश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर में महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बदमाश, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर स्थित कबीर चौरा समाधि स्थल के पास बुधवार को एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी गांव निवासी सुमन निषाद पत्नी राजू निषाद अपने परिवार के साथ 24 जून को मगहर स्थित कबीर चौरा समाधि स्थल पर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। आरोप है कि सुबह करीब 11:45 बजे वह मंदिर दर्शन कर शिव मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान स्लेटी रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और दोनों हाईवे की ओर भाग निकले।
घटना अचानक होने के कारण पीड़िता स्कूटी का नंबर नहीं देख सकी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक महेश्वर चौधरी को सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।