फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Minor e-rickshaw drivers will be reined in, four routes determined

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर लगेगी लगाम, चार रूट निर्धारित

Thu, 13 Mar 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Minor e-rickshaw drivers will be reined in, four routes determined
शहर में नाबालिक चला रहे ई रिक्शा।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए सभी चालकों का पहले सत्यापन होगा। एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और नगरपालिका प्रशासन ने ई-रिक्शा के लिए शहर में चार रूट तय किए हैं। 22 मार्च को ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक के बाद पूरी कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के अनुसार जिले में लगभग चार हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जो खलीलाबाद शहर समेत जिले के विभिन्न सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। खलीलाबाद शहर में ई-रिक्शा की भरमार के वजह से आए दिन जाम की समस्या हो रहा था। इनके लिए कोई रूट निर्धारण न होने के वजह से पूरे शहर में मनमाने ढंग से चलते हैं। शहरवासियों को जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलने जा रहा है। इनके चलने के लिए अब रूट निर्धारण होने जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

---------
ये रूट निर्धारित
ई-रिक्शा चालकों के लिए खलीलाबाद शहर में चार रूट बनाया गया है। इन रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा के लिए वाहन कोड बनाया गया है। जी-01 मेंहदावल बाईपास से मगहर एवं जी-02 बरदहिया से डीघा मगहर अपने वाहन को लेकर चलेंगे। बी-01 मेंहदावल बाईपास से सब्जी मंडी एवं बी-02 शुगर मिल तिराहा से सरैया नवीन सब्जी मंडी रोड की तरफ अपना रिक्शा चलाएंगे। एम-01 मेंहदावल बाईपास से बघौली मेंहदावल रोड एवं एम-02 शुगर मिल तिराहा स्टैंड से शहर होकर मेंहदावल बाईपास अपना रिक्शा चला सकेंगे। वही डी-01 मेंहदावल बाईपास से विधियानी मोड़ एवं डी-02 रूट के ई-रिक्शा विधियानी से तामेश्वरनाथ रोड पर अपने ई-रिक्शा चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खलीलाबाद शहर में ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण किया जा रहा है। 22 मार्च को ट्रैफिक पुलिस, ईओ नगरपालिका परिषद खलीलाबाद एवं ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए चार रूट निर्धारित कर आठ कोड बनाए गए हैं। निर्धारित रूट पर रिक्शा लेकर न चलने वाले चालकों पर कार्रवाई होगी।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed