{"_id":"6a7378076062d431280a5b71","slug":"memorandum-submitted-regarding-the-murder-of-a-teenage-girl-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155094-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी की हत्या के मामले में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी की हत्या के मामले में सौंपा ज्ञापन
Wed, 05 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर में किशोरी की हत्या की घटना को लेकर भारतीय नाई सविता सलमानी महासभा ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने कहा कि यदि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाला व्यक्ति ही ऐसे जघन्य अपराध में शामिल पाया जाता है तो इससे समाज का विश्वास व्यवस्था पर कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन में संगठन ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार की सुरक्षा, बच्चों की निशुल्क उच्च शिक्षा तथा मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
संगठन ने यह भी कहा कि यदि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से न्याय सुनिश्चित कराने की अपील की।