{"_id":"6240a2e8846a2109d34f18a7","slug":"mehdawal-latest-news-khalilabad-news-gkp4312940112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर जमीन कब्जे की शिकायत, जांच में झूठी मिली शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर जमीन कब्जे की शिकायत, जांच में झूठी मिली शिकायत
मेंहदावल के रैधरपार गांव में जमीन कब्जा के मामले की जांच करते एसडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
Link Copied
सोशल मीडिया पर जमीन कब्जे की शिकायत, जांच में झूठी मिली शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के ग्राम रैधरपार में मंदिर से सटें बंजर जमीन को कब्जा करने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया। जांच में शिकायत झूठी मिली। शिकायतकर्ता को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के विकास खंड सांथा के ग्राम पंचायत रैधरपार में धार्मिक स्थल से सटे जमीन पर कब्जा करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लिया। रविवार को राजस्व टीम को साथ में लेकर मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला झूठा निकला। एसडीएम ने शिकायतकर्ता को फटकार लगाई। गांव के लोगों के साथ बैठककर आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में समस्या का समाधान करा दिया गया। मंदिर की भूमि पर कोई अवैध कब्जा नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।