फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting66

महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अपराध को करें नियंत्रित : एसपी

Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting66
महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अपराध को करें नियंत्रित : एसपी
विज्ञापन

- महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मी पीड़ितों की ठीक ढंग से सुने फरियाद
- बालश्रम, भृक्षावृत्ति, बाल किशोर के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की गहनता से की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी सोनम कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किए जाने पर जोर दिया।

एसपी ने कहा कि शासन के निर्देश पर जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अंतर्गत चार प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इसमें अपराध प्रकोष्ठ/महिला संबंधी अपराध का अनुश्ववण (महिला हेल्प डेस्क) महिला सहायता प्रकोष्ठ (परामर्श केंद्र), महिला सम्मान कोष (आर्थिक सहायता) और महिला आयोग एवं महिला व बाल सुरक्षा संगठन (प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ) शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का व्यापक प्रचार प्रसार हो। महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम के लिए सामाजिक चेतना विकसित करना जरूरी है। प्रताड़ित महिलाओं को तत्परता से उचित सहायता उपलब्ध कराने एवं अपराधों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जरिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दिए जाने की दिशा में सार्थक पहल की जरूरत है। इसके साथ ही बालकों के विरुद्ध हो रहे अपराधों, बालश्रम व भिक्षावृत्ति की रोकथाम, बाल किशोरों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों एवं पॉक्सो एक्ट की विवेचनाओं की समीक्षा की। पीड़ित बालकों से संबंधित सूचनाओं/मामलों को गंभीरता से लेने व दोषियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम (बालकों के देखरेख व संरक्षण) के तहत अविलंब कार्रवाई करने व बालकों को नियमानुसार अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बारे में बताया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को पीड़ित बालकों/महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ लाइंस राजीव कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed