{"_id":"5f96fba98ebc3e9b8b76fd48","slug":"manrega-majdoorin-sent-in-died-person-account-khalilabad-news-gkp370871680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के खाते में मनरेगा की मजदूरी भेजने की बीडीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के खाते में मनरेगा की मजदूरी भेजने की बीडीओ से शिकायत
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज के जरिए मृतका का नाम दूसरे परिवार से जोड़ने का भी आरोप
सचिव ने प्रकरण की जानकारी होने से किया इन्कार, बीडीओ ने जांच कराए जाने की बताई बात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की गालिमपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले एक शख्स ने गांव की मृतक महिला के खाते में मनरेगा की मजदूरी भेजने की शिकायत बीडीओ से की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिस महिला के खाते में मनरेगा की मजदूरी भेजी गई है, उसकी मौत तीन साल पहले ही हो चुकी है।
गालिमपुर गांव निवासी रणविजय कुमार यादव ने बीडीओ नाथनगर को शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया है कि गालिमपुर ग्राम पंचायत में शामिल राजस्व गांव बनियाभार की रहने वाली एक महिला की मौत तीन साल पहले हो गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने उसके जॉबकार्ड का दुरुपयोग करते हुए उसके खाते में मनरेगा की मजदूरी भेजकर सरकारी धन की बंदरबांट की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज के जरिए मृतक महिला मजदूर के जॉबकार्ड को दूसरे पुरवा में रहने वाले एक व्यक्ति का पारिवारिक सदस्य बना कर उनके साथ जोड़ दिया गया। आरोप है कि मई 2019 तक कुल मिलाकर कई बार मृतक महिला के खाते में मनरेगा मजदूरी का पैसा भेजकर उसकी बंदरबांट हुई। शिकायतकर्ता ने बीडीओ से उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में बीडीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। यदि जांच में मामला सही मिला तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।