{"_id":"64bd697dbc6b063f8004a626","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-663-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोतवाली क्षेत्र के बेलौहा के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास रविवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
कोतवाली खलीलाबााद के भेलवासी गांव निवासी रामभवन का 18 वर्षीय बेटा विकास सु्बह करीब आठ बजे से कुछ काम से बेलौहा की तरफ जा रहा था। अभी वह बेलौहा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगाें की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
रेलवे पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची विकास की मां यशोदा रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। यशोदा का कहना था कि अगर उन्हें पता रहता कि उनका बेटा इस तरह से दुनिया से दूर हो जाएगा तो वह उसे नहीं भेजती। विकास की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।