{"_id":"68e2b8a4cbd39a872508f6d8","slug":"lord-ramas-charioteer-who-returned-after-conquering-lanka-became-an-mla-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139364-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंका विजय कर लौटे भगवान राम के सारथी बने विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंका विजय कर लौटे भगवान राम के सारथी बने विधायक
Sun, 05 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
हैसर बाजार में रामलीला मंचन के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के सारथी बने विधायक गणेश
धनघटा। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के सारथी बने विधायक गणेश चौहान को देख दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। यह दृश्य हैंसर बाजार में चल रही राम लीला मंचन के दौरान देखने को मिला। राम-भरत मिलाप के मंचन में जब राम वनवास से लौटकर अयोध्या आए तो उनके वाहन पर भगवान राम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी महाराज विराजमान थे। कलाकारों ने भरत मिलाप के प्रसंग लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
मंचन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान गणेश, श्रीराम दरबार, गुरु वशिष्ठ, सुग्रीव-विभीषण सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के में श्रीराम का लोगो ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। भगवान श्रीराम ने भरत-शत्रुघ्न को गले लगाया। चारों भाइयों के मिलन को देखकर दर्शकों के आंसू छलक उठे। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि भाई के प्रति स्नेह, त्याग, परमार्थ की सीख देने वाले श्रीराम और भरत का मिलन आज भी प्रासंगिक है। कहा कि वर्तमान दौर में हम सभी को भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दुबे, शुभम पांडेय, संजय सिंह, धर्मवीर चौहान, महेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।