{"_id":"651ef4255b20ac81630ceb86","slug":"last-five-years-the-tank-was-built-water-supply-not-started-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3807-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टंकी बने बीते पांच साल, नहीं शुरू हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टंकी बने बीते पांच साल, नहीं शुरू हुई जलापूर्ति
विज्ञापन
सांथा ब्लाक के पवरसामाफी गांव में नही चालू हुआ पानी टंकी।संवाद
सांथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा माफी का मामला
परियोजना पर खर्च हुए हैं एक करोड़ 13 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। विकास खंड सांथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसामाफी में पांच साल पहले पानी की टंकी बनाई गई, लेकिन अब तक गांव में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जलापूर्ति कराने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की हैं ।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसामाफी में एक करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पांच वर्ष पूर्व में शुद्ध पेयजल आपूर्ति देने के लिए स्वजलधारा परियोजना के तहत ओवर हेड टैंक तथा पंप हाउस का निर्माण जल निगम विभाग द्वारा किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई तथा जगह-जगह गांवों में वाटर सप्लाई के लिए टोटियां भी लगाई गई। पानी की सप्लाई के लिए मेन पाइप लाइन से जोड़ भी दिया गया। इसके बाद भी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कारण यह है कि टेस्टिंग के समय ही पाइप में लीकेज की समस्या आ गई। जलापूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। यही नहीं बाउंड्रीवाॅल तथा साफ-सफाई के अभाव में चारों तरफ झाड़-झंखाड़ उग गए हैं। गांव में बिछाई गई पाइप लाइन तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई टोटियां भी रखरखाव के अभाव में टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। परसामाफी छावनी के प्रबंधक अंगद चौधरी ने बताया कि शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुधि नही ली। ग्रामीण संजय कुमार, नबी हुसेन, राम कुमार, बबलू, रामललित, अजय कुमार और चंद्रफूल आदि ने पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने की मांग की हैं।
0000000000000000000000000000
तकनीकी दिक्कतों के कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जल्द ही कमियों को दूर कर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।
संजय जायसवाल, एक्सईएन जल निगम