फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Krnjot prime ministerial nomination of six candidates

करनजोत में प्रधान पद के छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
   बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार 80 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में कुल 80 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नही हो पाया था।
विज्ञापन

 जिसकी वजह से 80 सदस्यों का पद रिक्त था। जिसके चलते छह ग्राम पंचायतो का गठन भी नही हो पाया था। सभी 80 सदस्य पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने फार्म ही जमा किया।
विज्ञापन

  जिसकी वजह से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायतों में रिक्त पडे सदस्य पद के लिए रविवार को नामांकन कार्य पूरा हो गया। हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में 329 पदों के लिए 334 और पौली ब्लॉक क्षेत्र में में 150 पद के लिए 159 लोगो ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एडीओ पंचायत राम अशीष चौधरी ने बताया कि पर्चो की जांच 15 फरवरी को और वापसी 17 फरवरी को होगी।  सांथा ब्लॉक के करनजोत  में प्रधान पद के लिए छ: प्रत्याशायों नेे नामांकन दाखिल किया, वहीं 42  ग्राम पंचायतों मे खाली चल रहे सदस्य पद के लिए 42 ग्राम पंचायतों मे 196  सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया ।

  पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करनजोत में प्रधान के लिए छह लोगों ने पर्चा भरा है।
 जबकि जनपद के सभी ब्लॉकों में रिक्त सदस्य पद कुल 2468 पदों पर चुनाव होना है। 21 फरवरी को मतदान और 23 फरवरी को मतगणना होगी।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed