{"_id":"6a0607785bad0067ab065740","slug":"karmani-belauli-dilapidated-if-not-repaired-then-the-danger-will-increase-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150553-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करमैनी-बेलौली जर्जर, मरम्मत नहीं हुई तो बढ़ेगा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करमैनी-बेलौली जर्जर, मरम्मत नहीं हुई तो बढ़ेगा खतरा
विज्ञापन
कटान के कारण कमजोर पड़ा करमैनी-बेलौली बांध। संवाद
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे 19.2 किमी की लंबाई में बना करमैनी-बेलौली बांध बदहाल है। मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के समय यह और कमजोर पड़ हो जाएगा। जगह-जगह रेनकट और बड़े-बड़े गड्ढे बनने से बांध के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।
बढ़या ठाठर, नौगो, जोरवा समेत कई जगहों पर बांध की मिट्टी पांच फीट तक कट चुकी है, लेकिन ड्रेनेज खंड विभाग की तरफ से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
15 जून से मानसून शुरू हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों में बाढ़ का डर सताने लगता है। पिछले दिनों लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर रेनकट बढ़ गया है। बांध पर रेनकट की समस्या हर साल आती है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा खराब है। बढ़या ठाठर से लेकर जोरवा तक कई प्वाइंट पर बांध की मिट्टी बहकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। कुछ जगहों पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति होती है। अधिकारी मौका मुआयना तक नहीं कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कई स्थानों पर बांध पर गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि ट्रैक्टर तक नहीं जा सकता। अगर 15 जून से पहले मरम्मत नहीं हुई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। प्रशासन को तुरंत जेसीबी लगाकर मिट्टी भरवानी चाहिए।
विज्ञापन
-राहुल यादव, छपिया अंगद
-- -- -- --
बारिश शुरू होते ही पानी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे बांध की मिट्टी कई स्थानों पर कट जाती है। जल्द से जल्द इसकी मरम्मत होनी चाहिए, जिससे बांध की सुरक्षा बनी रहे।
-मुग्गन यादव छपिया अंगद
-- -- -- -- --
पिछले साल भी यही हाल था। ऊपर से मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई। इस बार तो पांच फीट तक मिट्टी कट गई है। वर्षा शुरू होने के पूर्व इसकी मरम्मत होनी चाहिए।
-संदीप सिंह, नौगो।
-- -- -- -- -- -
बांध हमारा सुरक्षा कवच है। अगर ये कमजोर हुआ तो पूरे क्षेत्र की खेती चौपट हो जाएगी। अभी एक माह का समय है। जेसीबी और मिट्टी लगाकर बांध मजबूत कर दिया जाना चाहिए।
-अवनींद्र नाथ त्रिपाठी नगपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया जाएगा कि टीम भेजकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू कराएं। मानसून से पहले बांध को सुरक्षित करना प्राथमिकता है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी।
-अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल।