{"_id":"697913132304170fc20e3ba8","slug":"kabir-maghar-festival-will-be-inaugurated-today-with-colourful-programmes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145084-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कबीर मगहर महोत्सव का आज होगा भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कबीर मगहर महोत्सव का आज होगा भव्य आगाज
Wed, 28 Jan 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
मगहर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते एसपी व एडीएम। स्रोत-सूचना विभाग
मगहर। संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली पर 28 जनवरी को मगहर महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। महोत्सव दो फरवरी तक चलेगा। बुधवार को दोपहर बजे डीएम आलोक कुमार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
कबीर मगहर महोत्सव में कबीर परिसर गेट से बाहर खजले की दुकानें सज गई हैं, जबकि परिसर में बच्चों व बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगे हुए हैं। परिसर में लगे छोटे झूले सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सफाई की जिम्मेदारी नगरपंचायत प्रशासन ने उठा रखी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्य मंच व भव्य जर्मन हैंगर को देर शाम तक सजाया गया।
मेला सचिव एवं सदर एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि महोत्सव का आयोजन कबीर के अनुरूप होंगे। इसके साथ ही सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। यहां पर बाहर से दुकानदार आए है और अपनी अपनी दुकानें से सजा लिए है। हर दिन में नए-नए कलाकारों का कार्यक्रम होगा। इसके लिए हर दिन में रूपरेखा तय हो गई है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। महोत्सव के संस्थापक सदस्य शिव कुमार गुप्त, सीओ सदर, सीओ ट्रैफिक, पूर्व चेयरमैन व सदस्य महोत्सव समिति नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, टीएसआई परमहंस, संजय दूबे, कानूनगो चंद्रभूषण कन्नौजिया, कृष्ण चंद सैनी, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, विजय तिवारी, मोहम्मद असअद, अहमद आलम जेई, सुहेल अख्तर आदि आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
0
भजन संध्या से जलवा बिखेरेंगे अनूप जलोटा
कबीर मगहर महोत्सव में पहले दिन बुधवार की रात साढ़े सात बजे से अनूप जलोटा का भजन होगा। 29 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा। 30 जनवरी को दोपहर एक बजे से नौ बजे तक निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव होगा। 31 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से इंडियन आइडल के कुलदीप चौहान व टीम का कार्यक्रम, 31 जनवरी को ही रात साढ़े आठ बजे से रूपेश मिश्रा अपने गीत प्रस्तुत करेंगे। एक फरवरी की शाम साढ़े सात बजे से भोजपुरी नाइट में कल्पना पटवारी अपने गीत प्रस्तुत करेंगी। वहीं, दो फरवरी को गजल गायक कमाल खान साढ़े छह बजे से गजल प्रस्तुत करेगे। अंतिम दिन दो फरवरी को एक शाम पुरानी यादों के नाम में अल्ताफ राजा व उनकी टीम गीत प्रस्तुत करेगी।
-
यादगार होगा कबीर मगहर महोत्सव
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की तैयारियों का मंगलवार को एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुनील कुमार सिंह,एसडीएम सदर अरुण कुमार व सीओ ने कमेटी के सदस्यों के साथ जायजा लिया। उन्होंने सभी सदस्यों से महोत्सव को यादगार और भव्य बनाने के लिए सहयोग और उनसे सुझाव मांगा है। इसके साथ ही पूरे कबीर चौरा परिसर को बिजली की झालरों और लाइटों से भव्य रूप से सजाने की बात की। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को कबीर मगहर महोत्सव अपनी ओर आकर्षित कर सके। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह, समिति के संस्थापक सदस्य शिव कुमार गुप्त,पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी,अवधेश सिंह,कानूनगो चंद्रभूषण कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
0
सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि महोत्सव में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की जाए। कलाकारों को मंच तक पहुंचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।दर्शक दीर्घा में वर्दीधारी पुलिस के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश के साथ ही पार्किंग स्थल पर फ्लैक्स बोर्ड लगाने की बात कही।