फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jd health inspected health center

स्वास्थ्य केंद्रों का जेडी ने निरीक्षण किया

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
jd health inspected health center
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर में निरीक्षण करते जेडी डां अजय गुप्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
स्वास्थ्य केंद्रों का जेडी ने निरीक्षण किया
विज्ञापन

एमसीएच विंग और अर्बन हेल्थ केंद्र मगहर में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी जांची
हर 10 दिन में ऑक्सीजन मशीन चेक करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य अर्बन जिले में आए। उन्होंने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग और अर्बन हेल्थ केंद्र मगहर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आक्सीजन प्लांट, आईसीयू कक्ष आदि को देखा। उन्होंने हर 10 दिन में ऑक्सीजन मशीन को चेक करने के निर्देश दिए।

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य अर्बन डॉ. अजय गुप्ता सबसे पहले जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पहुंचे। उन्होंने वहां पर ऑक्सीजन प्लांट को देखा और उससे विंग में सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने उसके बाद जिला अस्पताल के आईसीयू कक्ष को देखा। जेडी अर्बन डॉ. अजय गुप्त ने कहा कि एमसीएच विंग में सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए। हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर बनी रहे, इसके लिए 10 दिन पर चेक भी किया जाए, ताकि मरीज के आने पर कोई समस्या न हो। इसके बाद वह अर्बन हेल्थ सेंटर मगहर पहुंचे और वहां पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र के प्रभारी व अन्य कर्मियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि शासन स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। हर अस्पताल में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। इसी को देखने के लिए वह जिले में आए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को तैयारियों की बाबत मॉक ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed