{"_id":"589cb4d74f1c1be71737a0ee","slug":"jayaram-and-he-got-the-fruit-of-party-loyalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम और जावेद को मिला पार्टी की निष्ठा का फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम और जावेद को मिला पार्टी की निष्ठा का फल
पुनीत मिश्र/Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को घोषित प्रत्याशियों को पार्टी की निष्ठा का फल मिला है। जयराम पांडेय जहां 2012 का टिकट कटने के बाद लगातार पार्टी में बने रहे, वहीं जावेद खान 1994 से लगातार पार्टी की सेवा करते हुए जिला महासचिव बने।
मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी जयचंद उर्फ जयराम पांडेय 2012 का विधान सभा टिकट कटने के बाद लगातार पार्टी में बने रहे और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे। जयराम पांडेय वर्ष 1997 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। 2005 में फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और जीत गए। वे लगातार सपा से जुड़े रहे तो वर्ष 2012 में मेंहदावल से विधान सभा का टिकट मिला, लेकिन अंतिम दौर में टिकट काट कर लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट दे दिया, उसके बाद भी जयराम पांडेय पार्टी में बने रहे। जिसका प्रतिफल उन्हें गुरुवार को मिला और पार्टी ने मेंहदावल से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
जयराम पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा जताया है। मेंहदावल की जनता की सेवा का अवसर दिया है। जनता के सहयोग से मेंहदावल की सीट सपा की झोली में डालकर सीएम को फिर से सत्ता में लौटाने का कार्य करेंगे। खलीलाबाद सीट से घोषित प्रत्याशी जावेद खान सेमरियावां क्षेत्र के थवईपार के रहने वाले हैं। वे वर्ष 1994 से समाजवादी पार्टी में रहकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सपा में रहते हुए वे खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से कोषाध्यक्ष, महासचिव रहते हुए जिला महासचिव के पद तक पहुंचे। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे।