फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Janmashtami: Preparations in homes and shopping in markets pick up pace.

जन्माष्टमी : घरों में तैयारी और बाजार में खरीदारी तेज

Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Preparations in homes and shopping in markets pick up pace.
खरीदारी करतीं महिलाएं।
संतकबीरनगर। चार सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। खलीलाबाद और आसपास के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष रोशनी और फूलों की सजावट शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोई कान्हा की नई पोशाक खरीद रहा है तो कोई मुकुट, बांसुरी और झूला खरीद रहा है। इससे बाजारों में रौनक बढ़ रही है। जन्माष्टमी को लेकर दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। दुकानों पर कान्हा की छोटी-बड़ी मूर्तियों के साथ रंग-बिरंगी पोशाक और सजावटी सामान की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दे रही है। जन्माष्टमी पर जहां मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा, वहीं श्रद्धालु अपने घरों में जन्मोत्सव मनाएंगे। कान्हा की पोशाक और शृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। कन्हैया के भोग के लिए माखन-मिश्री, पंचामृत और धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समितियों द्वारा सुरक्षा और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। खलीलाबाद के गोला बाजार में एक दुकान संचालक विक्की जायसवाल ने बताया कि दुकान पर लड्डू गोपाल के लिए मोती, स्टोन वर्क, गोटा और कढ़ाई वाली आकर्षक पोशाकें बिक रही हैं। कान्हा के लिए मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, कंगन और विशेष मालाओं की मांग काफी तेज हो गई है। घरों को सजाने के लिए सुंदर पालने (झूले), कृत्रिम फूल, झालर और लाइटें खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed