फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Janeshwar Mishra raised the flag of socialism

Sant Kabir Nagar News: जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद का झंडा बुलंद किया

Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra raised the flag of socialism
-सपा कार्यालय पर मनाई गई स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती
विज्ञापन

- बैठक कर संगठन की मजबूती पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। साथ ही समीक्षा बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। सपाईयों ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद का झंडा बुलंद किया था।

पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्रा की जयंती आज हम सब मना रहे हैं। उन्होंने सपा को मजबूती प्रदान की है। आज उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी से जुट जाएं। जिससे की आने वाले लोक सभा चुनाव में सपा का झंडा बुलंद हो सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद का झंडा बुलंद किया था। समाजवादी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।
इस दौरान वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, केडी यादव, रामवृक्ष यादव, आलोक यादव सोनू, शैलेंद्र यादव, राहुल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed