{"_id":"672a56e79cd6cab8e80b9f4b","slug":"instructions-to-strengthen-the-cleanliness-and-lighting-of-the-ghat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123330-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घाट की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घाट की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
Tue, 05 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने पक्का पोखरा घाट का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने मंगलवार को छठ पूजा को लेकर शहर के पक्का पोखरा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाली छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। डीएम ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है, वहां पर मजबूत बैरिकेटिंग करा दिए जाएं। साथ ही नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर एसडीएम शैलेश दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती समेत अन्य मौजूद रहे।