फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to speed up the beautification of Samay Mata Temple Pokhara

Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण में तेजी लाने के निर्देश

Wed, 28 Feb 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up the beautification of Samay Mata Temple Pokhara
डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों के प्रगति की जानकारी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को खलीलाबाद के समय माता मंदिर पोखरा के सुंदरीकरण व पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने कि दिशा में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम सदर व ईओ शैलेश दूबे को पोखरा एवं आसपास चिह्नित स्थलों के सुंदरीकरण एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की योजना में शामिल वेंडिंग जोन, एसएचजी मार्ट, ओपेन जिम, किड्स प्ले जोन, योगा प्वाइंट, हर्बल वाटिका, लाइब्रेरी कम रीडिंग रूम सहित पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित ढंग से बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने मौके पर नगर पालिका के ठेकेदार केसरी राय से कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और अन्य संबंधित बिंदुओं पर कार्य किए जाने के संबंध में निर्देशित किया।
विज्ञापन


अभी एक दिन पहले ही डीएम ने विनियमित क्षेत्र अवस्थापना निधि से 50 लाख रुपये की धनराशि समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण के लिए आवंटित की है। इस दौरान ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed