फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inspection: Two doctors and employees found absent, notice will be issued

निरीक्षण : दो डॉक्टर व कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जारी होगा नोटिस

Sun, 21 Apr 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Inspection: Two doctors and employees found absent, notice will be issued
सीएमओ ने शनिवार को छह अस्पतालों व उपकेंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने शनिवार को छह अस्पतालों व उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें दो डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। जिन्हें सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सीएमओ व एसीएमओ ने सबसे पहले पिपरा पांडेय में आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने उसे तत्काल सही करवाने के निर्देश दिए। उसके बाद बेलवा आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया। वहां सब कुछ ठीक था। वहीं पर स्थित उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां आगंनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद मिली। जबकि एचबी चेक करने वाली मशीन खराब मिली। आगनबाड़ी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

संतोरा आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण में सीएचओ अनुपस्थित मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसी क्रम में मेहनऊली में निरीक्षण किया। जहां गुलको मीटर नहीं था, तत्काल उसे मंगवाने के निर्देश दिए। सीएचसी शोहरतगढ़ के निरीक्षण में एमओ अनुपस्थित मिले, जबकि दूसरे एमओ का पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं था। मौजूद स्टाफ ने बताया की आज उनका डे-ऑफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएसके के डॉक्टर, वैम, बीसीपीएम, फार्मासिस्ट आरबीएसके अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. दिनेश चौधरी एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed