फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection construction work

Sant Kabir Nagar News: जांच में अफसरों की उजागर हो रहीं खामियां, दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 10 Jun 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
inspection construction work
सांथा ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा से हो रहे खुदाई का निरीक्षण करते पीडी।संवाद
संतकबीरनगर। सीडीओ ने मनरेगा योजना की गड़बडी रोकने के लिए पांच जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग ब्लॉकों के 12 ग्राम पंचायतों में जांच के लिए भेजा। सीडीओ ने अधिकारियों को ऐसे गांवों में भेजा, जहां सर्वाधिक संख्या में मनरेगा मजदूर काम पर ऑनलाइन प्रदर्शित किए थे। अधिकारियों की जांच में प्रदर्शित मजदूरों की संख्या के सापेक्ष कम संख्या में मजदूर पाए गए। इतना ही पंचायत भवनों और सामुदायिक शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा पाया गया।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार शुक्रवार को डीआरडीए के परियोजना निदेशक संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों के दो-दो ग्राम पंचायतों में जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक सांथा ने क्षेत्र के गोबडौरी और करमा कला में कराए जा रहे मनरेगा कार्यों की जांच की। पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय आदि की भी जांच की। मनरेगा में कुछ परियोजनाओं पर प्रदर्शित किए गए मजदूरों के सापेक्ष कम संख्या में काम पर मजदूर मिले। डीसी मनरेगा ने पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मूडाडीहा एवं उदहा में निरीक्षण कियाा। इस दौरान सचिव पिंटू यादव अनुपस्थित पाए गए। कार्य स्थल पर एक भी मजदूर नियोजित नहीं है, जबकि कार्य पूर्व में कराया गया है। वर्तमान में उक्त कार्य पर मस्टर रोल भरा जा रहा है। ग्राम पंचायत के अन्य परियोजनाओं की जांच में पाया गया कि मस्टर रोल में निकाले गए श्रमिक की संख्या से कम संख्या में श्रमिक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मेंहदावल क्षेत्र के हरपुर और करमैनी में जांच की। जहां देखा कि मनरेगा योजना में नाले की खोदाई, सफाई, अमृत सरोवर एवं पोखरे की खोदाई का कार्य चल रहा है। मस्टर रोल मेंं दर्शित मजदूूूरों की संख्या के सापेक्ष कम संख्या में मजदूर काम करते पाए गए। पंचायत भवन में गंदगी मिली। यही दशा सामुदायिक शौचालय की भी थी। इससे प्रतीत हो रहा है कि इन दोनों भवनों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बेलहर कला के ग्राम पंचायत बढ़या और कुसुरु खुर्द का निरीक्षण किया। मस्टर रोल में निकाले गए श्रमिकों की अपेक्षा कम संख्या में काम करते मजदूर मिले। कई परियोजनाएं ऐसी भी मिलीं, जहां एक भी मजदूर काम नहीं करते पाए गए। बढ़या पंचायत भवन में खिड़की दरवाजे नहीं लगे पाए गए।
उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने सेमरियावा ब्लॉक के डारीडीहा और बढ़या माफी का निरीक्षण किया। जहां मनरेगा से बंधे की पटाई का कार्य किया जा रहा था। जहां करीब 85 श्रमिक नियोजित थे। बढ़यामाफी में भी काम चल रहा था। यहां 35-40 श्रमिक काम करते पाए गए। यहां पंचायत भवन में गंदगी मिली। इसे ठीक कराए जाने की जरूरत है।

सीडीओ ने बताया कि जांच में जहां कहीं भी प्रदर्शित मजदूरों की संख्या से कम मजदूर मिले हैं, वहां के दोषी बीडीओ, सचिव, प्रधान और रोजगार सेवक का दायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी।जहां कहीं गंदगी मिली है, वहां सफाई कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed