फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Increased risk of eye infection due to flying ash and dust

Sant Kabir Nagar News: उड़ रही राख और धूल से आंखों के संक्रमण का बढ़ा खतरा

Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of eye infection due to flying ash and dust
- रामजानकी मार्ग के निर्माण में ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राम जानकी मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी आई है। इधर ओवर लोड राख लदी गाड़ियों के फर्राटा भरने से उड़ रही धूल से राहगीरों और सड़क के किनारे बसे लोगाें की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।



अयोध्या से जनकपुर तक जाने वाले ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके लिए जगह - जगह सड़क के किनारे मिट्टी और गिट्टी डाली जा रही हैं। इस मार्ग पर थर्मल पॉवर कारपोरेशन की राख से भरी ओवर लोड गाडियों की आवाजाही हो रही है। इस दौरान बहुत तेज राख और धूल उड़। जिसकी वजह से आस-पास रहने वाले लोगों के घरों और राहगीर परेशान हो रहे हैं। सड़क किनारे दुकान चलाने वाले दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण योगेंद्र, सीताराम, अंगद यादव, जितेंद्र, गुलाब , नरसिंह प्रजापति, अशोक कुमार आदि कहना है कि सडक के किनारे गिराई जा रही मिट्टी व ओवर लोड राख भरी गाड़ियों से उड़ रही धूल से रास्ते पर चलना दुश्वार हो गया है। इस समय आई फ्लू भी पांव पसार रहा है। इसी बीच धूल में चलने से आखों में जलन व सांस फूलने लगता है। सड़क पर पानी डालने के साथ ही राख लदे वाहनों को सुरक्षित ढंग से आने-जाने की व्यवस्था प्रशासन को करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने बताया कि एसडीएम धनघटा को निर्देश दिया गया है कि कार्यदाई संस्था से वार्ता करके सड़क पर पानी डलवाने की व्यवस्था कराएं। राख लदे वाहनों को सुरक्षित ढंग से ले जाने के लिए संबंधित कंपनी को पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed