फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Immersion of Lakshmi idols today, magistrate deployed

Sant Kabir Nagar News: लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

Sun, 12 Nov 2023 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Nov 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Immersion of Lakshmi idols today, magistrate deployed
संतकबीरनगर। जिले में स्थापित 647 लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा। विसर्जन स्थल पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, कुल 24 मजिस्ट्रेट लगे है, इसके साथ ही 140 पुलिस कर्मी लगाए गए है, घाटों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस के साथ ही अन्य इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में 125, दुधारा में 36, धनघटा में 85, मेंहदावल में 115, बखिरा में 137, बेलहर कलां में 55 और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में 10 प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। इन प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार और मंगलवार को किया जाना है। खलीलाबाद तहसील के विसर्जन स्थल मगहर के पुराना पुल, बालू शासन, बखिरा पुलिस चौकी, टेमा रहमत के कठिनइया पुल, धनघटा तहसील के मुखलिसपुर कुआनो नदी स्थल, बिड़हर घाट, राजघाट हरिहरपुर और मेंहदावल तहसील के बढ़या ठाठर, करमैनी, मोहिया पुल, पड़रिया, ढोढया ताल आदि पर व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। यहां पर चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगी है। इसके साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। विसर्जन स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलों के पूर्ति निरीक्षक, अवर अभियंता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी, समस्त बीडीओ आदि मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही डीपीआरओ को हर विसर्जन स्थल पर दो-दो सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार लगातार क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। हर विसर्जन स्थल पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित है। एसडीएम और सीओ इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed