{"_id":"66537ae66f1be4eee804883b","slug":"if-you-miss-the-driving-test-you-will-get-another-chance-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-115067-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ड्राइविंग टेस्ट से चूके तो दोबारा मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ड्राइविंग टेस्ट से चूके तो दोबारा मिलेगा मौका
Sun, 26 May 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- आवेदक को नही देना होगा कोई शुल्क
-टेस्ट के लिए फिर से बुक कराना होगा नया स्लाॅट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का टेस्ट किसी वजह से नहीं दे पाते हैं तो दूसरे दिन टेस्ट का मौका मिलेगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पहले से बुक स्लाॅट अपने आप कैंसिल हो जाएगा। दोबारा टेस्ट के लिए फिर से नया स्लॉट बुक कराना होगा। जिसके बाद परिवहन विभाग दूसरा मौका देगा।
ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को ऑफलाइन बायोमैट्रिक, फेस स्कैनिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय जाना पड़ता है। परिवहन विभाग की ऑनलाइन साइट नहीं चलने और इंटरनेट की गति धीमी होने के वजह से कभी कभार आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस नही बन पाता है। यहां तक कि वेबसाइट न चलने के वजह से स्लाॅट बुकिंग के दिन आवेदक का टेस्ट नहीं हो पाता है। अब इन आवेदकों को टेस्ट देने के लिए परिवहन विभाग दूसरा मौका देगा। इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लगेगा। आवेदक को केवल दोबारा नया स्लॉट बुक कराना होगा। जिसके बाद आवेदक टेस्ट दे सकते हैं और ड्राइविंग टेस्ट पास अथवा फेल की सूचना उनको एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से विभाग की तरफ से दे दी जाएगी।
डीएल के लिए ऐसे करें आवेदन
लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक को पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पहले आवेदक को डिटेल देना होगा। जिसमें नाम, पता व उम्र समेत सभी आवश्यक जानकारी भर दें। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें। अपॉइंटमेंट की तिथि और समय सेट करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन फीस जमा कर दें। तय तिथि पर ऑफिस जाकर वहां वाहन चलाकर दिखाना होगा। टेस्ट पास हो जाने पर सात दिन के भीतर लाइसेंस घर पहुंच जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, दसवीं पास मार्कशीट, जन्म प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनावाने वाले आवेदक किसी कारण तय तिथि पर ड्राइविंग टेस्ट नहीं दे पाते हैं तो वह दूसरे दिन का स्लाॅट बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई नया शुल्क नहीं देना होगा।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ