{"_id":"6a1b52946375fbb2b408ccf3","slug":"humidity-increased-after-rain-chances-of-rain-khalilabad-news-c-209-kld1026-151395-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, बारिश के आसार
Sun, 31 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भाेर में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। शनिवार को दिन में उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं, बदली से बारिश के भी आसार हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिन में धूप रही, जिससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। शाम तक गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश के भी आसार बने हुए हैं।
000000000000000000
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को तापमान में वृद्धि देखी गई। बदली से बारिश के भी आसार हैं। आगामी दिनों में भी तापमान में जारी वृद्धि रहेगी। - अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हरदी में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति बहाल
महुली। क्षेत्र के हरदी में मंलगवार देर रात आए आंधी के कारण कई गांवों में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर टूटकर जमीन पर गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसको विद्युत विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए थे। शुक्रवार रात बिजली बहाल हो गई।
बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से महुली क्षेत्र के अधिकतर गांवों में बिजली के पोल टूटकर जमीन पर गिर गए थे, जिसके कारण बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही थी। हरिहरपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई सुनील कुमार यादव ने बताया कि हम लोग विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिन रात क्षेत्र में काम कर रहे थे। शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। संवाद