फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   House construction has become more expensive, with rising diesel and petrol prices impacting construction materials.

Sant Kabir Nagar News: मकान बनाना हुआ और महंगा, डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम से निर्माण सामग्री पर पड़ा असर

Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
House construction has become more expensive, with rising diesel and petrol prices impacting construction materials.
बालू 52 रुपये प्रति घन फिट से बढ़कर अब 62 पहुंच गया
विज्ञापन

सीमेंट, सरिया और ईंट के दाम में भी इजाफा
लोहरैया। घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को अब बड़ा झटका लग गया है। पेट्रोल-डीजल और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निर्माण सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। लोग घर बनाने का सपना मजबूरी में टालते दिख रहे हैं। हालत ये हैं कि जो व्यक्ति कुछ महीने पहले मकान की नींव डालने की सोच रहा था, वह अब खर्च सुनकर परेशान हो जा रहा है।
निर्माण कार्य में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बालू अब 52 रुपये प्रति घन फिट से बढ़कर 62 रुपये प्रति घन फिट पहुंच गया है। वहीं, धनकोट गिट्टी जो पहले 82-83 रुपये प्रति फुट मिल जाती थी। अब 92-93 रुपये घन फुट तक बिक रही है। इसके अलावा सीमेंट, सरिया, ईंट और मजदूरी की दरों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। जिसका सीधा असर ढुलाई खर्च पर पड़ा है। ट्रक और ट्रैक्टर मालिकों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। ऐसे में व्यापारी भी अपनी लागत और लाभ जोड़कर सामग्री महंगे दामों पर बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा असर छत लगाने के खर्च पर पड़ा है। पहले जहां छत का निर्माण लगभग 250 रुपये प्रति घन फुट में हो जाता था। वहीं अब यही खर्च बढ़कर 350 रुपये प्रति घन फुट तक पहुंच गया है। यानी मकान निर्माण की कुल लागत में करीब 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।


मकान का निर्माण करा रहे भीम, ताड़क, चंद्रिका सहित कई लोगों ने अधूरे मकान का काम रोक दिया है। कोई सरिया महंगा होने से परेशान है तो कोई बालू और गिट्टी के बढ़े दामों से। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान बनवाना अब किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मकान बनाना केवल अमीरों तक सीमित होकर रह जाएगा। आम आदमी के लिए ‘अपना आशियाना’ सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed