{"_id":"67042abed81ae55f0b0189e3","slug":"hope-raised-for-balushasan-mirganj-ring-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-121927-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालूशासन-मीरगंज रिंग रोड की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालूशासन-मीरगंज रिंग रोड की जगी उम्मीद
Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की टीम ने किया सर्वे
- रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को सौंपेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने चारों तरफ रिंग रोड बनाने की पहल की है। अब बालूशासन से मीरगंज तक रिंग रोड के निर्माण की भी उम्मीद जग गई है। सोमवार को जिले में पहुंची केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की टीम ने सर्वे शुरू किया। टीम यह पता लगा रही कि कहां पर पुलिया और कहां पर फ्लाईओवर बनना है। टीम अभी दो दिन तक रहेगी और सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को सौंपेगी।
प्रशासन ने नए बाईपास के लिए जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, उनमें बालूशासन से मीरगंज तक रिंग रोड बनाया जाना है। इसकी कुल लंबाई करीब 12 किलोमीटर है। प्रशासन के भेजे प्रस्ताव के बाद सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की टीम जिले में पहुंची और सर्वे का कार्य शुरू किया।
यह रिंग रोड बालूशासन से मीरगंज होते हुए पायलपार रिंग रोड से जुड़ जाएगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बालूशासन-मीरगंज बाईपास के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की टीम आई है और सर्वे कर रही है। यह टीम दो दिन जिले में रहकर बाईपास पर होने वाले कार्य की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद टीम सर्वे रिपोर्ट मंत्रालय को उपलब्ध कराएंगी, इसके आधार पर डीपीआर की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विकास के साथ जाम से मिलेगी राहत
बालूशासन से मीरगंज बाईपास बनने से आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा। सड़क के किनारे व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही शहर में जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मेंहदावल की ओर से आने-जाने वाहन इधर से ही जाएंगे। क्षेत्र के निवासी परमात्मा चौधरी, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि नए बाईपास बनने से राहत मिलेगी, यह सराहनीय प्रयास है।