फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat and Humidity: Patients Arrive Suffering from Skin Ailments

गर्मी-उमस : त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Mon, 17 Aug 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Heat and Humidity: Patients Arrive Suffering from Skin Ailments
जिला अस्पताल में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई पड़ रहा है। बारिश और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण मौसमी बीमारियों के साथ त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1120 मरीज पहुंचे। इनमें मरीज त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और अन्य एलर्जी संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर भी पहुंचे।
विज्ञापन

वातावरण में नमी बढ़ने से त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ने की आशंका रहती है। उमस और पसीने के कारण भी लोगों को खुजली, लाल चकत्ते और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि बदलते मौसम में त्वचा रोगों से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों में लाल चकत्ते, खुजली और त्वचा में जलन जैसी शिकायतें देखने को मिल रही है। लंबे समय तक त्वचा संबंधी परेशानी रहने से कई लोगों में बेचैनी जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बारिश और उमस के मौसम में शरीर को साफ और सूखा रखें। अधिक पसीना आने पर कपड़े बदलें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन करने से बचें।

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ वायरल, सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को खानपान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ पर्याप्त आराम करना चाहिए। लगातार या गंभीर लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed