{"_id":"64948089bf99b2df0d0ee254","slug":"health-problem-death-khalilabad-news-c-7-1-215890-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज बुखार से वृद्ध की मौत, छह भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज बुखार से वृद्ध की मौत, छह भर्ती
Thu, 22 Jun 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में हिट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बनाया गया वार्ड।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को तेज बुखार से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। इसके साथ ही उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित छह मरीज और भर्ती किए गए। दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएमएस ने इमरजेंसी, जनरल वार्ड, पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्था कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध को उसके परिजन इमरजेंसी लेकर आए। चिकित्सक ने वृद्ध को देखते हुए मृत घोषित कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वृद्ध को तीन दिन से तेज बुखार था और वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। इसके साथ ही उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित छह मरीज और भर्ती किए गए हैं।
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में विभिन्न बीमारियों के कुल 31 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आठ बुखार से पीड़ित हैं। इसके साथ ही पीआईसीयूवार्ड में 22 बच्चे भर्ती हैं, जिसमें से छह बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो भी मरीज भर्ती हो रहे हैं, उनकी ठीक तरह से देखभाल की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
0000000000000000
जनरल वार्ड के सभी कमरों में लगा कूलर
भीषण गर्मी में मरीजों को राहत दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को जनरल वार्ड के सभी कमरों में कूलर लगाया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि कूलर में पानी खत्म न होने पाए। इसके साथ ही जो पंखे धीरे चल रहे थे उन्हें भी सही कराया गया। कूलर लगने से मरीजों को राहत मिली है।
00000000000000000
आठ बेड का बना हीट स्ट्रोक वार्ड
प्रदेश में बढ़ते हीट स्ट्रोक के मामले को देेखते हुए जिला अस्पताल के जनरल वार्ड बगल में एक कमरे को आठ बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में दो स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है। ताकि हीट स्ट्रोक के मरीज आने पर उनको यहीं रखा जाएगा और इलाज किया जाए। इन मरीजों के लिए अलग से दवाएं भी रखी जाएंगी। इसके साथ ही वार्ड में बेहतर व्यवस्था रखने का निर्देश स्टाफ नर्स को दिया गया है।
00000000000000000
जिला अस्पताल में आठ बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है। ताकि अगर कोई मरीज आए तो उसे उस वार्ड में भर्ती किया जा सके। अभी तक हीट स्ट्रोक का कोई मरीज नहीं आया है। इसके साथ ही गर्मी को देेखते हुए जनरल वार्ड के सभी कमरों में कूलर लगा दिया गया है। कूलर में पानी खत्म न हो इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर कूलर की चेकिंग करते रहें और पानी खत्म होने पर तत्काल उसे भर दें।
-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस