फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girlfriend creates ruckus at boyfriend's house, tries to jump from roof

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के घर प्रेमिका का हंगामा, छत से कूदने की कोशिश

Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend creates ruckus at boyfriend's house, tries to jump from roof
- दो घंटे तक चला हाई बोल्टेज ड्रामा, फ्लाईओवर से भी किया था कूदने का प्रयास
विज्ञापन

- मेंहदावल पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा वन स्टाप सेंटर

संतकबीरनगर। सहजनवां इलाके की रहने वाली युवती मंगलवार अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। मेंहदावल बाईपास के पास स्थित प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। दरवाजा नहीं खुला तो सीढ़ी से छत पर चढ़ गई। वहां से कूदने का प्रयास किया। किसी तरह बाहर निकली तो फ्लाईओवर पर चढ़ी और कूदने की धमकी देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक मान-मनौव्वल किया लेकिन असफल रही। महिला पुलिस बुलाकर हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
मेंहदावल बाईपास के पास मंगलवार रात 9 बजे एक युवती स्कूटी से पहुंची। स्कूटी से उतरते ही उसने शोर मचाना शुरू किया। मकान के सामने खड़ी होकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। घर के अंदर से कोई नहीं निकला। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। घर के बाहर लगी सीढ़ी के सहारे युवती छत पर चढ़ गई। वहां से कूदने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस ने रोका। तो वहां से भागकर फ्लाईओवर पर चढ़ गई। वहां से कूदने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन


चार साल से दोनों में प्रेम संबंध
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक से उसका चार साल से प्रेम संबंध है। शुरूआती दौर में युवक शादी करने के लिए तैयार था। लेकिन अब मना करने लगा है। उसने कहा कि अगर शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। पुलिस उसे मनाने का प्रयास करती रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। मौका मिलते ही वह युवक के दरवाजे पर पहुंच गई। वहां लगे शटर को तोड़ने का प्रयास करने लगी। परेशान होकर पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद युवती को हिरासत में लिया गया। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। देर शाम तक युवती के परिजन नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। वहां पर परिवार के लोगों को बुलाकर काउंसलिंग कराने को कहा गया है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

ब्रजेंद्र पटेल, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed