फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl students received information about safety under Mission Shakti

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत मिली सुरक्षा की जानकारी

Sat, 11 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girl students received information about safety under Mission Shakti
भगवती सिंह छेदी सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय मेंहदावल में ​मिशन श​क्ति के तहत दी जानकारी-स्रोत पु
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित श्री भगवती सिंह छेदी सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय में पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी संजीव राय ने कहाकि सरकार महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह ने मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों और वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि असुरक्षा महसूस होने पर 1090 पर कॉल करने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने 112 इमरजेंसी रिस्पांस नंबर के उपयोग और उसकी त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट नामक नए साइबर स्कैम से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि धोखेबाज अक्सर सीबीआई या अन्य एजेंसी के नाम पर लिंक भेजकर या माहौल बनाकर डिजिटल अरेस्ट का झूठा दावा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से छात्राओं को काफी जानकारी व मदद मिलेगी। ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे निडर होकर सहायता प्राप्त कर सकें। इस दौरान प्रबंधक विजय सिंह, लवकेश सिंह, रामकिशुन यादव, भुवनेंद्र सिंह, रितेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed