फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Get the pending cases resolved on Nivesh Mitra portal: DM

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का कराएं निस्तारण : डीएम

Thu, 27 Jun 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Get the pending cases resolved on Nivesh Mitra portal: DM
- कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक को डीएम ने निर्देशित किया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



बैठक में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। जिसमें बैठक में उपस्थित विशाल श्रीवास्तव उद्यमी मित्र को निर्देशित किया गया कि समस्त प्राप्त एमओयू के अन्तर्गत जो धरातल पर उतरने वाले है एवं ऐसे एमओयू जिनकी वित्तीय, भूमि, एवं बिजली इत्यादि से संबंधित समस्या हो, उन सभी का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अन्दर उपायुक्त के माध्यम से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उद्यमी संगठनों ने औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में कूड़ा डम्पिंग का प्रकरण उठाया, जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद ने समिति को अवगत कराया कि कूड़ा निस्तारण के लिए स्थल चिह्नित कर लिया गया है तथा औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद से प्रतिदिन कूड़े का उठान एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के अनुरक्षण शुल्क के प्रकरण पर डीएम ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को अनुरक्षण शुल्क जमा करने के लिए निर्देश दिया।


बैठक में एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ संत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, शिवशंकर विश्वकर्मा, श्रीराम सिंह, सर्वदानंद पांडेय, यूसी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed