{"_id":"6266d88f8523ee1e8143ba4c","slug":"fraud-18-48-lakh-khalilabad-news-gkp43463839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की फर्म ने 18. 48 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की फर्म ने 18. 48 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की फर्म ने 18. 48 लाख रुपये हड़पे
पुलिस ने जेएम फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ दर्ज किया गबन का केस
स्कूल ड्रेस की सप्लाई लेने के बाद भुगतान नहीं करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्कूल ड्रेस की सप्लाई लेने के बाद 18, 48, 887 रुपये का भुगतान नहीं करने के मामले में पुलिस ने कानुपर की जेएम फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनूप कुमार गाड़िया बसंल बसेरा मोहल्ला दुर्गानगर बरदहिया खलीलाबाद संतकबीरनगर नामक फर्म के प्रोपराइटर हैं। उन्होंने बताया कि वह राजेश शुक्ला के फर्म जेएम को 23 दिसंबर 2020 को 9.24 लाख रुपये और 28 दिसंबर 2020 को 3.96 लाख रुपये व 22 जनवरी को 2.4 लाख रुपये, चार फरवरी 2021 को 3,24,847 रुपये अर्थात कुल 18,48, 887 रुपये का स्कूल ड्रेस स्वेटर की सप्लाई की। जिसका ई-बिल भी डाउनलोड है। आरोप है कि राजेश शुक्ला ने कोरोना संक्रमण काल का बहाना बनाकर टाल मटोल करने के उद्देश्य से भुगतान बाद में करने को कहा। व्यवसाय में अक्सर ऐसा होता है, इसलिए वे चुप रहे। आरोप है कि कोरोना संक्रमण का बहाना बनाते और टाल मटोल करते एक साल का समय गुजर गया। राजेश शुक्ला की फर्म का भुगतान उन्हें नहीं मिला। पीड़ित ने इसकी शिकायत एक अप्रैल 2022 को सीएम को प्रार्थना पत्र देकर किया। पीड़ित ने एसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में फर्म जेएम के प्रोपराइटर राजेश के खिलाफ गबन क केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।