फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people were reported for assaulting a child.

Sant Kabir Nagar News: बच्चे से मारपीट का आरोप, चार पर रिपोर्ट

Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Four people were reported for assaulting a child.
सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर के टोला रेहरवा में बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में जंगल दशहर टोला रेहरवा निवासी संजय ने बताया कि उनका भांजा अरुन (10) गांव में ही शौच करने गया था। आरोप है कि, वहां मौजूद विपक्षी धर्मे ने बच्चे पर ईंट फेंक कर मार दिया।
विज्ञापन

जब बच्चे के मामा संजय ने इस बात पर एतराज जताया तो आरोपी धर्मेंद्र लाठी-डंडे से सीने पर वार कर दिया। जब पीड़ित पक्ष इसकी उलाहना देने गया तो विपक्षी परिवार के हरिराम, चंदा, हरिराम की पत्नी और बबिता भी वहां आ गए। सभी ने लाठी-डंडों से मारने के लिए दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी है। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed