फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people face assault over land dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर केस

Thu, 06 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four people face assault over land dispute
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सिकरी उर्फ अमहवा गांव में जमीन विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित इंद्रजीत निवासी सिकरी उर्फ अमहवा ने तहरीर दी कि उनके पुश्तैनी जमीन में आवास, नल, पूजास्थल आदि बने हैं। पेड़-पौधे भी लगे हैं। विपक्षी सिराज उर्फ सेराज, सुलतान, तुफैल, इलियास निवासी पचपोखरी उनके घर पर आकर बार-बार उसे अपना कहकर धमकी देते हैं। 15 अक्तूबर को विपक्षी रात में उनके घर पहुंचे। माता-पिता व चाचा चाची को गाली देते हुए मारापीटा और जमीन न खाली करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed