फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four examinees caught cheating in BEd exam, Rusticet

Sant Kabir Nagar News: बीएड परीक्षा में नकल करते चार परीक्षार्थी पकड़े गए, रस्टीकेट

Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four examinees caught cheating in BEd exam, Rusticet
जिले के छह केंद्रों पर हुई परीक्षा, प्रभा देवी महाविद्यालय में पकड़े गए नकलची, दोपहर की पाली में 2 : 30 बजे शुरू हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। साथ ही अन्य केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रभा देवी महाविद्यालय, प्रेमा देवी महाविद्यालय, जीपीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय, सूर्य नारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय और एचआरपीजी कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित हुई। प्रभा देवी महाविद्यालय में आंतरिक सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को आपस में नकल करते हुए पकड़ा। इसके साथ ही दो अन्य परीक्षार्थी नकल सामग्री लेकर परीक्षा दे रहे थे। उन्हें तत्काल रस्टीकेट कर दिया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। बीएड परीक्षा एक अगस्त से शुरू हुई है और 12 अगस्त तक चलेगी। अब तक कुल छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके है। परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र एचआरपीजी कॉलेज पर जमा करा लिया गया है। इसे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed