{"_id":"67e19bb7d47459cfe60cb1c6","slug":"four-cattle-died-and-belongings-were-destroyed-in-a-hut-fire-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130316-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में आग लगने से चार मवेशियों की मौत, सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में आग लगने से चार मवेशियों की मौत, सामान नष्ट
Mon, 24 Mar 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में आग से जली झोपड़ी।
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के कठहा गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से चार मवेशियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
क्षेत्र के जमया ग्राम पंचायत के कठहा गांव निवासी रामचन्द्र निषाद अपनी झोपड़ी के बगल में छप्पर डालकर पशुपालन करता है। सोमवार सुबह में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे वहां पर बंधे पशुओं के रस्सियों को काटकर बचाया।
लेकिन वहां पर बंधे दो बकरे दो बकरियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पशु गंभीर रूप से झुलस गया। झोपड़ी में रखा घरेलू उपयोग का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर मौके पर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। जमया गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव ने ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।