फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Forgetting sorrow and pain, flood victims in faith

दुख-दर्द को भूल आस्था में रमे बाढ़ पीड़ित

Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Forgetting sorrow and pain, flood victims in faith
एमबीडी बांध पर छठ पूजा करने के लिए बनाई गई वेदी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
दुख-दर्द को भूल आस्था में रमे बाढ़ पीड़ित
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। घाघरा नदी की बाढ़ और कटान से मकान नदी की धारा में समा गया। फसल नष्ट हो गई। दोनों वक्त का चूल्हा जलाने के लिए लोगों के आगे हाथ फैलाने के सिवाय कोई दूसरा उपाय नहीं। रहने के लिए मकान नहीं, लेकिन आस्था में कमी नहीं दिखी। पीड़ित अपने दर्द को भगवान को समर्पित करते हुए छठ माता के पूजा पाठ में रम गए हैं।
जगह न होने पर एमबीडी बांध पर पिंड बनाकर आस्था के साथ मातारानी के प्रार्थना में लगे हैं। छठ पर्व धूमधाम से मनाने के लिए चहुंओर धूम मची है। इस पर्व पर फल का विशेष महत्व होता है। अपने क्षमता के अनुसार इसकी तैयारी चार से छह दिन पहले से करते हुए व्रती खरीदारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ित भी अपने को पीछे न रखते हुए तैयारी शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव सियर कला निवासी नीता कहती है कि बाढ़ और नदी की कटान से खेत खलियान, मकान, दुकान सब बर्बाद हो गया। रहने और खाने का ठिकाना नहीं रह गया है, लेकिन हम लोग उसी आस्था और श्रद्धा के साथ छठ मइया की पूजा करेंगी, जिस आस्था और श्रद्धा से पहले किया करते थे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बाढ़ प्रभावित गांवों की काफी संख्या में महिलाएं एमबीडी बांध पर बनाई गई वेदी एमबीडी बांध के उत्तर बनाए गए अमृत सरोवर के किनारे महिलाएं पहुंचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कन्हैया लाल यादव ने बताया कि गायघाट दक्षिणी, तिघरा, मौर , सियर कला की महिलाओं को पूजा पाठ करने के लिए एमबीडी बांध और अमृत सरोवर के किनारे सफाई कराई गई है। वहां पर वेदी का निर्माण भी हो चुका है। नदी की बाढ़ के कारण किसी की आस्था प्रभावित न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed