फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog blocked the way, visibility was less than 50 meters.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने रोकी राह, 50 मीटर से रही कम दृश्यता

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fog blocked the way, visibility was less than 50 meters.
सुबह के समय छाया रहा घना कोहरा, लोगों को आवागमन में हुई समस्या-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। स्थिति यह रही कि दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। लोग वाहनों की लाइटें जलाकर चलने को मजबूर हुए।
छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे होकर चले। दस बजे तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही हवा चलने से ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग परेशान रहे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय काफी घना कोहरा छाया रहा। सामने 50 मीटर तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। लखनऊ से खलीलाबाद का सफर जहां पांच घंटे में पूरा होता रहा है वहीं आठ घंटे लग गए। यात्री धर्मेंद्र कुमार, श्याम बहादुर आदि ने बताया कि रास्ते में कई जगह काफी घना कोहरा होने से सफर में परेशानी उठानी पड़ी। आठ घंटे में सफर पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सुबह ठंड का भी असर दिखा, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। हालांकि 10 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। साथ ही बाजारों व कस्बों में रौनक लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed