फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Focus on new voters for Lok Sabha elections: Neelam

लोकसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं पर करें फोकस : नीलम

Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Focus on new voters for Lok Sabha elections: Neelam
लोकसभा चुनाव के लिए नए मतदाताओं पर करें फोकस : नीलम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को जिला इकाई ने वोटर चेतना अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिला कार्यशाला में में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ता नए वोटरों पर फोकस करें।
इससे पूर्व कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम के साथ हुआ। कार्यशाला में अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का पूरा फोकस पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं पर है। इसके अलावा पार्टी आधी आबादी और नए मतदाता बनवाने तथा बोगस वोटरों को हटाने पर ध्यान दें। इस अभियान का रोड मैप तैयार किया गया। इसमें हर बूथ पर 100 नए वोटर बढ़ाने और 50 गलत वोटों को कटवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान के माध्यम से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में जुटने के लिए माइक्रो प्लान साझा की। 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्रॉप प्रकाशित होगा। 29 को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर संपर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर से 25 नवंबर तथा तीन दिसंबर तक घर-घर संपर्क कर विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बताया की मंडल कार्यशाला के दौरान ही घर-घर संपर्क अभियान के दोनों चरणों के लिए सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठो की जिम्मेदारी एक या दो शक्ति केंद्रों पर प्रवास के लिए तय की जाएगी। इस दौरान आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अनादि पाठक, गणेश पांडेय, हैपी राय, बबिता सिंह, विनोद पांडेय, दीपू सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, सत्यपाल पाल, अमर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed