{"_id":"6a1eb5d085c76d9c1702237c","slug":"fled-after-snatching-a-gold-chain-and-after-his-arrest-he-started-twirling-his-moustache-in-front-of-police-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में 'मूंछों पर ताव': सोने की चेन छीन कर भागे थे, गिरफ्तारी के बाद खाकी के सामने ही दिखाई 'हेकड़ी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी में 'मूंछों पर ताव': सोने की चेन छीन कर भागे थे, गिरफ्तारी के बाद खाकी के सामने ही दिखाई 'हेकड़ी'
Tue, 02 Jun 2026 04:22 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:22 PM IST
सार
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे मीडिया-पुलिस के सामने ही मूंछों पर ताव देते नजर आए। रविवार को एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइंस में यह जानकारी देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मूंछों पर ताव देता गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसओजी व मेंहदावल पुलिस ने झपटमारी और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अवैध गांजा, नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चोरी की मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में हाल में हुई चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे मूंछों पर ताव देते नजर आए। रविवार को एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइंस में यह जानकारी देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी एसओजी रजनीश राय और एसओ मेंहदावल राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में संयुक्त पुलिस टीम ने मेंहदावल-गोरखपुर मार्ग स्थित मुहिया पुल के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कामिल उर्फ अली पुत्र नौशाद अली निवासी सीधारीपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर तथा अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे पुत्र स्वर्गीय अब्दुल समद निवासी सुन्नीपुर, निकट गीता प्रेस थाना कोतवाली, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया।
महिला से चेन छीनने की घटना का खुलासा
एसपी ने बताया कि थाना मेंहदावल क्षेत्र के अछिया गांव निवासी इरशाद अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई की शाम उनकी मां घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पानी मांगने के बहाने रुके और मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मेंहदावल थाना पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया था।
पूछताछ में हुए कई खुलासे
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और आर्थिक तंगी के चलते विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर छिनैती, झपटमारी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपित अहमद उर्फ नाटे ने वर्ष 2020 में अपने एक साथी की हत्या करने की बात भी स्वीकार की।
उसने बताया कि विवाद के दौरान नशे की हालत में उसने साथी पर पत्थर और ब्लेड से हमला किया था। आरोपितों ने यह भी बताया कि गोरखपुर शहर में सीसीटीवी कैमरों की अधिकता के कारण वे ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाते थे। पहचान छिपाने के लिए वे कैप पहनते थे और विरोध होने की स्थिति में बचाव के लिए अपने पास मिर्च पाउडर भी रखते थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि 23 मई को अछिया गांव में महिला से सोने की चेन झपटने के बाद उसे 25 हजार रुपये में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था। बरामद नकदी उसी रकम का हिस्सा बताई जा रही है।