{"_id":"671e7c3168f306f3ec0e8f8e","slug":"five-roads-of-semariawan-area-will-be-rejuvenated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122931-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां क्षेत्र की पांच सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां क्षेत्र की पांच सड़कों का होगा कायाकल्प
Sun, 27 Oct 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
- प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र की पांच जर्जर और बदहाल सड़कों के कायाकल्प की उम्मीद जगी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम लड्डू ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को पत्र दिया है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर अनु सचिव अभिषेक गंगवार ने प्रमुख अभियंता (विकास) लोकनिर्माण विभाग को पत्र जारी कर पाचों सड़कों का निरीक्षण कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के संज्ञान लेने से सड़कों के कायाकल्प की उम्मीद तेज हो गई है। विगत कई वर्षों से जर्जर सड़कों की हालत बदलने की उम्मीद जगने लगी है। ये सभी सड़कों काफी जर्जर हो चुकी है। कई सालों से मरम्मत कार्य न होने से सड़क पर गड्ढे हो गए, जिससे राहगीरों को चलना दूभर हो गया है।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के निर्देशानुसार प्रमुख अभियंता द्वारा आगणन के लिए लगभग छह किलोमीटर लंबी पैड़ी-करही-दानुकुईयां-हनुमानगंज मार्ग, लगभग तीन किलोमीटर लंबे बाघनगर-भाटपारा-बुढाननगर मार्ग, लगभग दो किलोमीटर लंबे चोरहा-करमाखान मार्ग, लगभग एक किलोमीटर मूडाडीहा खुर्द-महुआरी मार्ग तथा लगभग दो किलोमीटर भैसवरियां से मीरपुर मार्ग शामिल हैं।